Country moving towards becoming Pakistan Ashok Gehlot on freezing Congress account – पाकिस्तान बनने की ओर बढ़ रहा देश, कांग्रेस के खाते फ्रीज पर बोले

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के खाते फ्रीज करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने आज पीसीसी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि देश पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी नहीं दिख रहा आपको कि देश किस दिशा में जा रहा है। उत्तर कोरिया की तरफ जा रहा है या चीन की तरफ। आगे चुनाव भी होंगे या नहीं होंगे। अगर चुनाव होंगे तो उत्तर कोरिया की तरह होंगे या फिर चीन, रूस की तरह। जहां एक पार्टी और सरकार तय करती है कि कौन जीतेगा। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि हम आज तक पाकिस्तान पर आरोप लगाते आए हैं कि वहां लोकतंत्र नहीं है। वहां आर्मी का शासन है। वहां पर कानून का राज नहीं रहता है। क्या आप उस दिशा में बढ़ रहे हैं। यह सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

गहलोत का केंद्र पर हमला

गहलोत ने किसी व्यक्ति या परिवार का बैंक खाता सीज हो जाए तो कोई कैसे घर-परिवार चला सकता है। कांग्रेस के बैंक खाते बिना कारण सीज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स में नियम तोड़ने की धाराओं में पेनल्टी लगाई जा सकती है। पार्टी को 2018 में 199 करोड़ रुपए मिले थे। इनमें से 14.40 लाख रुपए नकद आए बाकि चेक से मिले थे। इसी के आधार पर पार्टी के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने 115 करोड़ रुपए खाते से निकाल लिए है। इनकम टैक्स ने किसके इशारे पर काम किया। यह समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या हिंदुस्तान अब पाकिस्तान बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इस दौरान गहलोत ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। गहलोत ने कहा सोशल मीडिया फिर भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। 

आगे चुनाव होंगे कि नहीं इस पर भी शक 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं। लोकतंत्र पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्षी पार्टियों पर प्रहार किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए अचानक नोटबंदी की गई। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय पुलवामा को लेकर राजनीती की गई और अब कांग्रेस पार्टी के खाते सीज किए गए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। देश में आज नंगा नाच चल रहा है कि डराओ, धमकाओ, परेशान करो और मजबूर होकर व्यक्ति आत्मसमर्पण कर दे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *