[ad_1]
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार, 27 मार्च को मेष राशि के लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। उत्साह के साथ काम करेंगे। मिथुन राशि के लोग अपनी गलतियों से सीख लेकर काम करें। कन्या राशि के लोगों की परेशानियां परिवार की मदद से दूर होंगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – KING OF SWORDS
काम की वजह से व्यस्तता रहेगी। अपने टारगेट हासिल करने का उत्साह बना रहेगा। पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना है। किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
करियर : करियर संबंधी निर्णय ले पाएंगे। जो काम प्राप्त है, उसी पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर संबंधी नकारात्मकता धीरे-धीरे दूर होगी।
हेल्थ : सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
वृषभ – KNIGHT OF CUPS
अपनी गलतियों में सुधार करना होगा। दूसरों की भावनाओं को समझें। जीवन में सतर्कता रखनी होगी। जरूरी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। काम की गति धीमी रहेगी। हड़बड़ी में किए गए काम की वजह से गलतियां होने की संभावना है।
करियर : लोगों से मिल रही मदद का स्वीकार करें। बड़ी समस्या को दूर करना आपके लिए संभव होगा।
लव : पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं प्रकट करेंगे तो उलझनें दूर होंगी।
हेल्थ : कमर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मिथुन – EIGHT OF PENTACLES
अपने प्रयत्नों से परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश करें। अपनी गलतियों से सीख लेकर काम में सुधार करें। आपका अनुभव आपको आगे चलकर फायदा देगा। असफलता की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोग छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर काम में सुधार करें।
लव : यदि पार्टनर से मदद की अपेक्षा है तो आपको मदद मांगनी होगी।
हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
कर्क – THE HANGEDMAN
अपनी परिस्थिति के बारे में गहराई से सोच-विचार करते आगे बढ़ें। आध्यात्मिक बातों की ओर बढ़ रहा झुकाव व्यक्तित्व में बदलाव लाएगा। आपका संयम बढ़ेगा। इस कारण बड़े टारगेट हासिल कर पाएंगे। नकारात्मकता दूर करने में सफल होंगे। लक्ष्य के बारे में खुद को प्रेरित बनाए रखें।
करियर : काम संबंधी योजना और टारगेट को वक्त के अनुसार पूरा करने की जरूरत है।
लव : आपके सुझाव पार्टनर को स्वीकार करने में वक्त लगेगा। फिलहाल पार्टनर पर दबाव न बनाएं।
हेल्थ : पाचन संबंधी तकलीफ दूर होगी, इस कारण सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
सिंह – NINE OF PENTACLES
अपने काम पूरे करते समय दूरदृष्टि रखें। लोगों के साथ अपने जीवन की तुलना न करें। निराशा से बचना होगा। नकारात्मक विचार दूर करें। परिवार के लोगों के साथ थोड़ी दूरियां महसूस होंगी, जिससे अकेलापन बढ़ सकता है। फिलहाल अपने लक्ष्य पर काम करने की कोशिश करते रहें।
करियर : काम संबंधी किसी भी बात के लिए अपनी क्षमता से अधिक निवेश न करें।
लव : पार्टनर से तोहफा प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी की वजह से सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
कन्या – KING OF WANDS
आपकी हर एक सफलता आपके लिए महत्वपूर्ण है। अधिकतर बातें मर्जी के अनुसार होने के बाद भी चिंता बनी रहेगी। परिवार में से कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। आपकी समस्या का समाधान परिवार की मदद से मिलेगा। काम की जगह कुछ कठिन निर्णय लेने होंगे।
करियर : महत्वपूर्ण काम को दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर और आपके विचारों में जो फर्क है, उसे समझना जरूरी होगा।
हेल्थ : पैर दर्द या घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
तुला – EIGHT OF SWORDS
लोगों की वजह से आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। आपको अपनी काबिलियत का एहसास होगा। काम पर ध्यान देंगे तो सफलता मिल सकती है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। आपको प्रयत्न छोड़ना नहीं है। व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें।
करियर : करियर में जो बदलाव करना चाहते हैं, उसके लिए खुद को तैयार करना होगा।
लव : पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव का असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है।
हेल्थ : इम्यूनिटी कम होने से सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
वृश्चिक – NINE OF WANDS
नए अनुभव मिलेंगे। नकारात्मकता से बचना होगा। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। दूसरों की गलतियों को माफ करके आपको आगे बढ़ने की जरूरत है।
करियर : आपका करियर आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात पर विचार करें और प्रयत्नों में बदलाव करें।
लव : पार्टनर की हर एक छोटी बात पर शक करना सही नहीं है, इससे रिश्ता टूट सकता है।
हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
धनु – QUEEN OF WANDS
अपने अहंकार और गुस्से को दूर करें। आपके निर्णय से जुड़े लोगों का नुकसान हो सकता है। अपनी बातों को सही साबित करने की जिद से कोई रिश्ता टूट सकता है। काम से जुड़ी हुई बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े लोगों के साथ संबंधों सुधारने की जरूरत है।
करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को कंपटीशन मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए सही मार्ग का चुनाव करना होगा।
लव : पार्टनर के व्यवहार में आ रहे बदलाव की वजह से खुद को नकारात्मक न बनाएं। उनकी समस्या को समझना आपके लिए जरूरी होगा।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
मकर – THE EMPEROR
कड़ी मेहनत के बाद ही कोई लक्ष्य हासिल होगा। इसलिए फिलहाल आलस छोड़कर काम पर ध्यान दें। आपको अपनी सकारात्मक और नकारात्मक बातों का एहसास होगा। सकारात्मक बातों का इस्तेमाल करते हुए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
करियर : काम की जगह किसी के साथ चल रहे विवाद को दूर करें।
लव : परिवार के विरोध की वजह से आपकी बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
हेल्थ : विटामिंस की कमी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 9
कुंभ – STRENGTH
अहंकार से बचें। परिस्थिति के साथ जितना अधिक लचीलापन दिखाएंगे, उतनी सरलता से मुश्किलें दूर होंगी। आप से जुड़े लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। तभी लोगों का आपके लिए व्यवहार सुधरेगा।
करियर : उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न जारी रखने होंगे। कड़ी मेहनत के बाद ही अपेक्षित जगह एडमिशन मिल सकता है।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी आलोचना न करें।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। सतर्क रहें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
मीन – FOUR OF SWORDS
पुरानी बातों की वजह से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। केवल वर्तमान पर ध्यान देकर काम सुधारने की कोशिश करें। कुछ लोग आपके खिलाफ गलत बातें फैला सकते हैं। इन लोगों को नजरअंदाज करते हुए केवल अपने काम पर फोकस बनाए रखें। वक्त के अनुसार लोगों को आपका पक्ष समझ आएगा।
करियर : काम की जगह के लोगों से मिली सूचनाओं पर ध्यान देना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है।
लव : पार्टनर और आप पारदर्शिता बनाए रखें।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर से सलाह तुरंत लें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
[ad_2]
Source link