[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Mahendrajeet Singh Malviya News : राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी में शामिल होने के महेंद्रजीत सिंह मालवीय जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे है। कुछ ही देर बाद पार्टी में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मालवीय को माला पहनाई। इस मौके पर पार्टी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजय राहटकर, राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी मौजूद थे। पार्टी मुख्यालय में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की प्रेस वार्ता हुई। इसके बाद बीजेपी में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें बागीदौरा से कांग्रेस विधायक महेंद्र जीत मालवीय के भाजपा में जाने की चर्चा तेजी से उड़ी रही। उन्होंने इस पर आधिकारिक रूप से मीडिया में हां तो नहीं भरी है, लेकिन उनका कांग्रेस को लेकर शुक्रवार को दिया गया एक बयान कई राजनीतिक मायने निकाल रहा है। मालवीय ने कहा कि आज नहीं तो कल मानगढ़ राष्ट्रीय स्मारक घोषित होना चाहिए। यह मेरी मांग है।
कांग्रेस पर लगाए थे आरोप
कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस आज कुछ लोगों के बीच घिर गई है। देश और जनता के लिए पहले जैसा विजन भी नहीं है। जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि देखो, आज देखते हैं। इसके बाद जब उनसे कांग्रेस छोड़ने का कारण पूछा गया तो वे कांग्रेस पर भड़क गए।
[ad_2]
Source link