Tarot card prediction for Saturday: There is a possibility of a new beginning in the career of Virgo people, Pisces people should not make big investments in business. | शनिवार का टैरोकार्ड भविष्यफल: कन्या राशि वालों के करियर में नई शुरुआत की संभावना है, मीन राशि के लोग बिजनेस में बड़ा निवेश न करें

[ad_1]

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Tarot Card Prediction For Saturday: There Is A Possibility Of A New Beginning In The Career Of Virgo People, Pisces People Should Not Make Big Investments In Business.

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 मार्च, शनिवार को कन्या राशि वालों के करियर में नई शुरुआत होने की संभावना है। धनु राशि के ऐसे लोग जो रियल एस्टेट से जुड़े हैं उनके लिए दिन खास रहेगा।

कुंभ राशि के लोग नए बिजनेस की शुरुआत सावधानी से करें। मीन राशि के लोग बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार…

मेष – KNIGHT OF WANDS
जीवन में प्राप्त होने वाली छोटी खुशियों पर ध्यान देने की वजह से मन को प्रसन्नता मिलेगी। बड़े टारगेट संबंधित जो नाराजगी निर्माण हुई थी, वो दूर होकर फिर से उत्साहित महसूस होने लगेगा। मित्रों के साथ संबंध सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों के प्रति बनी नाराजगी को दूर करने में और थोड़ा वक्त लगेगा।
करियर: काम की जगह किसी व्यक्ति के द्वारा मिल रही सहायता आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकती। यह व्यक्ति आपको प्रेरित भी करता हुआ नजर आ रहा है।
लव: रिलेशनशिप संबंधित जिन बातों पर आप नियंत्रण प्राप्त करना चाह रहे थे, उन बातों को किस हद तक महत्व देना है ये स्पष्ट होगा। जिसके कारण तनाव दूर होगा।
हेल्थ: सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने का रास्ता मिलेगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 3

वृषभ – TEN OF WANDS
परिवार के लोगों की आप के प्रति बढ़ती अपेक्षाओं का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट होने से क्षमता के अनुसार उसे निभाने की कोशिश होगी। जिन बातों की वजह से आप खुद को उदासीन बना रहे थे, उनका प्रभाव दूर होगा। काम से जुड़ी बातों संबंधित बढ़ रही एकाग्रता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आपके द्वारा किए प्रयत्न को सफलता मिलेगी। आज थोड़ा तनाव महसूस होता रहेगा, लेकिन सफलता भी प्रयत्न के अनुसार मिलेगी।
करियर: विद्यार्थी वर्ग को तनाव महसूस हो सकता है। लोगों की अपेक्षाओं से अधिक खुद की बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर के द्वारा बोली बातों की वजह से खुद के प्रति नाराजगी निर्माण हो सकती है।
हेल्थ: घुटनों संबंधित दर्द को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 7

मिथुन – KING OF SWORDS
स्वभाव में बढ़ रही कठोरता से आप खुद का नुकसान कर रहे हैं। इस बात को समझना आपके लिए जरूरी होगा। गलत लोगों को महत्व देने की वजह से गलत बातों का ही चुनाव हो रहा है, यह बात आपको जल्द ही समझ आएगी। पैसों संबंधित किसी भी प्रकार का नुकसान न हो इस बात का ध्यान रखें। जितना ज्यादा आप बातों को स्पष्ट रूप से समझने की कोशिश करेंगे उतनी आसानी से आगे बढ़ना आपके लिए संभव होगा। अहंकार और लोगों के द्वारा प्राप्त होने वाली टिप्पणी से बचें।
करियर: करियर संबंधित निर्णय लेते समय खुद की बातों पर ध्यान दें। लोगों के द्वारा आपको फिलहाल टिप्पणी प्राप्त होती रहेगी।
लव: रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन किस व्यक्ति का चुनाव किया जा रहा है, ये बात उतनी ही महत्वपूर्ण है ये समझना जरूरी है।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। आराम करने पर ध्यान दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

कर्क – FIVE OF PENTACLES
पैसों से संबंधित नाराजगी और समस्या दोनों दूर होगी। काम के प्रति बढ़ता उत्साह आपके लिए उपयुक्त होगा। जिसके जरिए काम का विस्तार करना आसान हो सकता है। कुछ लोगों के साथ हो रही चर्चा से अपनी समस्या को सुलझाने का मार्ग आपको प्राप्त होगा। काम से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी मानसिक अवस्था का ध्यान रखें। किसी काम में रिस्क बिल्कुल भी न लें।
करियर: काम की जगह के कुछ लोगों के द्वारा आपको योग्य सुझाव दिए जाएंगे।
लव: रिलेशनशिप के कारण जो उदासीनता थी, वो दूर होगी। बातों को जैसे है वैसा अपनाते हुए रिलेशनशिप पर ध्यान देना आपके लिए संभव होगा।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर के द्वारा किया उपचार उपयुक्त साबित होगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 4

सिंह – SEVEN OF PENTACLES पैसों की वजह से कुछ बातें अटकी हुई नजर आ रही है लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। आपको बनाई हुई योजना और तय किए टारगेट पर ध्यान देते रहना जरूरी होगा। परिवार के लोगों को आपका पक्ष समझना संभव नहीं है। काम से जुड़ी बातों की चर्चा परिवार के लोगों के साथ न हो इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार का कोई भी व्यक्ति फिलहाल आपकी मदद करने के लिए सक्षम नहीं है। इस बात को नकारात्मक तरीके से न लें। करियर: करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों में पारंगत होना आपके लिए जरूरी है। यदि ट्रेनिंग की आवश्यकता है तो इस पर तुरंत अमल करना जरूरी है। लव: रिलेशनशिप के कारण जो उदासीनता थी, उसे दूर करके पार्टनर और परिवार पर ध्यान दिया जाएगा। हेल्थ: पैर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कन्या – ACE OF WANDS
अभी तक जिन बातों से दुविधा थी उसे दूर करते हुए परिस्थिति को स्पष्ट रूप से समझना आपके लिए संभव होगा। एकांत में समय बिताकर अपनी समस्या के बारे में विचार करें। तभी अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेते हुए हल प्राप्त करना आपके लिए संभव है। लोगों के द्वारा मिल रहे सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अपने भी विचारों को महत्व देना सीखने की आवश्यकता है।
करियर: करियर में नई शुरुआत नजर आ रही है। काम की वजह से प्रसन्नता रहेगी।
लव: पार्टनर और आपके बीच निर्माण हुई समस्या दूर होकर किन बातों संबंधित समझौता करना है इस बारे में चर्चा होगी।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। विटामिंस की जांच करवाएं।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 2

तुला – ACE OF PENTACLES
पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव से बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपकी अधिकतर बातों पर नियंत्रण प्राप्त करना आपके लिए संभव है, लेकिन बिगड़ती हुई मानसिक अवस्था के कारण गलत निर्णय लिए जाते हैं। ये समझने की जरूरत है। अपनी मानसिक अवस्था ठीक करने के लिए कोशिश करते रहें। जीवन से जुड़ी हर एक बात को सुधारना संभव होगा।
करियर: काम की गति अपेक्षा के अनुसार रहेगी लेकिन कौन सी जिम्मेदारियां आप स्वीकार कर रहे हैं इस बात को ठीक से जांच लें।
लव: पार्टनर और रिलेशनशिप से जुड़ी जिम्मेदारियों से दूर न भागें।
हेल्थ: एसिडिटी के कारण उल्टी और अपचन की समस्या हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – THE WORLD
काम जब तक पूरा नहीं होता तब तक एकाग्रता बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। काम संबंधित यात्रा का मौका आपको मिल रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें। नए लोगों के साथ बढ़ता परिचय आपके व्यक्तित्व में सुधार लाएगा। जिसकी वजह से पुरानी समस्या दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। आध्यात्मिक बातों से जुड़े रहने की वजह से भविष्य संबंधी निर्माण होने वाला डर और नकारात्मकता दूर होगी।
करियर: विदेश में काम करने कि इच्छा है तो इस टारगेट पर ध्यान देते रहे। अचानक मौके मिल सकते हैं।
लव: पार्टनर के साथ बिताए समय से आनंद महसूस होगा। रिलेशनशिप के कारण अन्य बातों को नजरअंदाज न होने दें।
हेल्थ: खून की कमी हो सकती है। खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 4

धनु – QUEEN OF PENTACLES अटके हुए पैसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है। जिन लोगों को आपने मदद की है उस बारे में दोबारा विचार बिल्कुल न करें। जो भी बातें आपको मानसिक रूप से पछतावा दे रही है ऐसी बातों से खुद को दूर रखें। जिन बातों में आप बदलाव ला सकते हैं उन पर ध्यान दें। पुरानी समस्या अचानक दूर होगी। जिसकी वजह से राहत महसूस हो सकती है। करियर: व्यापार क्षेत्र और रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। लव: पार्टनर की बातों को समझने के लिए सक्षम नहीं है तो इस बात की जानकारी पार्टनर को जरूर दें। हेल्थ: सेहत से जुड़ी समस्या बड़ा स्वरूप न ले इस बात का ध्यान रखें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 9

मकर – TWO OF CUPS
जिन लोगों के साथ किसी कारण से बातचीत कम या बंद हुई थी, उनके साथ संबंध सुधारने का मौका फिर मिल सकता है। पुरानी गलतियां न हो इस बात का ध्यान रखें। अहंकार काबू में रखते हुए परिस्थिति को समझना जरूरी होगा। लोगों की गलतियों को माफ करते हुए दोबारा मौका ने दें। खुद का नुकसान न हो इस बारे में सतर्कता भी रखें।
करियर: आपके द्वारा दिए सुझाव से काम की जगह समस्या दूर होती हुई नजर आएगी।
लव: कठिन समय में पार्टनर का साथ देते रहे। मानसिक रूप से उन को प्रेरित बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ: लो बीपी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर:8

कुंभ – DEATH
खुद की प्रति बनी नकारात्मकता दूर करते पुराने टारगेट पर काम शुरू करेंगे। परिस्थिति कठिन नहीं है, लेकिन मौजूदा समस्याओं का सामना होता रहेगा। नकारात्मकता से हर एक काम को दोबारा शुरू करना पड़ता है। इस बार किसी भी बात की वजह से आप अपने लक्ष्य से न भटके। इस बात का ध्यान रखें।
करियर: नए बिजनेस की शुरुआत जिन लोगों को करनी है उन्हें स्टाफ का चुनाव करते समय हर छोटी बात पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लव: आपके द्वारा होने वाली एक जैसी गलतियां पार्टनर के मन में आप की नकारात्मक छवि बना रही है इस बात को समझने की जरूरत है।
हेल्थ: मीठी चीजें सीमित मात्रा में खाएं। वजन में आ रहे बदलाव बड़ी समस्या न बने। इस बारे में सतर्कता रखें।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 2

मीन – FOUR OF PENTACLES
आपको प्राप्त हुई जानकारी का इस्तेमाल करते हुए समस्या सुलझाना आपके लिए संभव है। हर एक छोटे यश और सकारात्मकता की चर्चा हर किसी के साथ न करें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। कुछ लोग आपके सामने अलग बर्ताव रखते हुए मन में आपके प्रति जलन की भावना रखते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों के बारे में जल्दी आपको जागरूकता महसूस होगी जिसके कारण संगत में योग्य बदलाव लाना संभव होगा।
करियर: व्यापार से जुड़े लोगों को फिलहाल बड़ा निवेश करने से परहेज रखना जरूरी है। काम जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दें।
लव: पार्टनर को महसूस होने वाली चिंता आपके लिए समस्या का कारण न बने इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ: तनाव की वजह से शारीरिक समस्या होने की संभावना है। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 9

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *