Mangalwar ka taro rashifal, Tuesday, 31 October tarot rashifal, Cancer horoscope, Capricorn rashifal in hindi. | कर्क राशि के लोग पुरानी उलझनें जल्दी से जल्दी सुलझाएं, मकर राशि के लोगों के स्वभाव में हो सकता है बदलाव

[ad_1]

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 31 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों की पुरानी तकलीफें दूर होंगी। कर्क राशि के लोग पुरानी उलझनों को जल्दी सुलझाएंगे तो बेहतर रहेगा। कन्या राशि के लोग गलत आदतें जल्दी से जल्दी छोड़ें, वर्ना हानि हो सकती है। मकर राशि के लोगों के स्वभाव में बदलाव आ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FOUR OF WANDS

पुरानी तकलीफें दूर होंगी। आपकी वजह से दूसरों में भी बदलाव आएगा। लोगों की बातों से न डरते हुए अपने जीवन में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा। पुराने विचार का प्रभाव कम होने से तनाव दूर हो जाएगा। सेहत भी सुधरेगी।

करियर : काम आपके लिए महत्वपूर्ण है, ये बात समझ आएगी, इस वजह से आप काम पर फोकस बनाए रखेंगे।

लव : आपको जो तकलीफें हैं, वह रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता की वजह से है। नकारात्मकता दूर करें।।

हेल्थ : थकान दूर करने के लिए योगा करेंगे तो बेहतर रहेगा।

लकी कलर : सफेद

लकी कलर : 3

वृषभ – THE DEVIL

लोगों के लिए जो नकारात्मक विचार हैं, उनकी वजह से दिक्कतें बढ़ेंगी। नुकसान होने की संभावना है। कोई काम करते समय सोच-विचार करना जरूरी है। किसी भी टारगेट को हासिल करने के लिए आपको संयम बनाए रखना होगा। एकांत में रहकर काम पर फोकस करना होगा।

करियर : नए अवसर प्राप्त करने के लिए डिसिप्लिन बनाए रखें।

लव : पार्टनर की बातें जाने बिना शक न करें।

हेल्थ : थकान को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

मिथुन – ACE OFVCUPS

सफलता न मिलने से निर्णय को दोबारा परखना होगा। कई विचारों में आप उलझे रहेंगे। यदि प्रयत्न करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं मिलता है तो इस बात की चर्चा अपने माता-पिता के साथ जरूर करें। जिन लोगों से डर कर आप कुछ निर्णय लेने से कतरा रहे हैं, उन पर ध्यान न दें और आगे बढ़ें।

करियर : करियर में नई शुरुआत करने के लिए आपको और जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है। नया काम मिलकर ही किया जाएगा तो बेहतर रहेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

कर्क – TWO OF CUPS

जिन दो बातों में आप उलझे हैं, उन्हें जल्दी से जल्दी सुलझाएं। अनेक बातें आपकी मर्जी के अनुसार आगे बढ़ेंगी। जिन कामों में अभी दिक्कतें आ रही हैं, फिलहाल उनके बारे में विचार न करें। निराशा और नकारात्मक की वजह से गलत निर्णय हो सकते हैं। आप जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उससे जुड़े लोग आपको अवसर दिला सकते हैं।

करियर : करियर के कारण जीवन में काफी बदलाव आएगा।

लव : पार्टनर और आप मिलकर नई शुरुआत कर पाएंगे।

हेल्थ : खांसी हो रही है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

सिंह – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ बिताए समय की वजह से आपको आनंद मिलेगा, लेकिन जाने-अनजाने में कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। मौज-मस्ती के साथ अपनी जिम्मेदारी पर भी ध्यान देते रहें। रिश्ता अच्छा बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को मर्जी के अनुसार काम में बदलाव करना होगा।

लव : आपकी निराशा का असर रिलेशनशिप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सिर में भारीपन होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

कन्या – THE HIEROPHANT

गलत आदतें जल्दी से जल्दी छोड़ दें। चिंता और निराशा से बचना होगा। तनाव दूर करें। कई लक्ष्य एक साथ हासिल करना मुश्किल होगा। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सही स्रोत और अवसर मिलने के बाद भी आपको आसानी से सफलता नहीं मिलेगी।

करियर : काम संबंधी प्रसन्नता बनी रहेगी।

लव : लव रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान देते रहें। एक-दूसरे की कमजोरियों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : खून की कमी होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

तुला – THE EMPRESS

किसी भी योजना पर तुरंत काम न करें, सोच-विचार के बाद आगे बढ़ें। वर्ना कुछ बातों का पछतावा हो सकता है। गलतियों से बचना होगा। परिवार के दबाव से बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। जो लोग आपकी बातों को समझने के लिए सक्षम नहीं हैं, उनसे किसी भी प्रकार की अपेक्षा न रखें।

करियर : महिलाओं को व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है।

लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों पर तभी विश्वास करें, अगर बातें काम में बदलाव ला रही हैं।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – NINE OF CUPS

जब तक लोग अपनी व्यक्तिगत बातें नहीं बताते हैं, तब तक सुनी हुई बातों पर विश्वास न करें। काम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आप सक्षम महसूस करेंगे। खुद को नए काम के लिए तैयार रखें। आज किसी भी काम में हड़बड़ी न करें।

करियर : परिवार के कुछ लोगों की वजह से काम संबंधी निर्णय में बदलाव करना होगा।

लव : रिलेशनशिप के निर्णय फिलहाल पार्टनर को लेने दें।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 8

धनु – TWO OF SWORDS

पुराने नकारात्मक अनुभवों की वजह से आपका नजरिया नकारात्मक बनेगा। जो बातें और निर्णय से आप जुड़े नहीं हैं, उनकी चिंता न करें। खुद को कमजोर समझने से दूसरों को जरूरत से अधिक देंगे। तय की गई योजनाओं पर जब तक काम नहीं करते हैं, दिक्कतें खत्म नहीं होंगी।

करियर : काम की जगह परेशानी बढ़ सकती है।

लव : छोटी-मोटी परेशानियों से डरकर रिलेशनशिप तोड़ने का निर्णय न लें।

हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से तकलीफ होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – STRENGTH

किसी इच्छा की वजह से आपके स्वभाव में बदलाव आएगा। वर्तमान की परिस्थिति में आपको जो अनुभव हो रहे हैं, उनका इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ें। प्रयत्न और डेडीकेशन के जरिए कामों में सुधार और बदलाव आएगा।

करियर : किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार करने से पहले हर नियम को ठीक से पढ़ना होगा।

लव : पार्टनर की वजह से गुस्सा कंट्रोल होगा।

हेल्थ : गलत जीवनशैली का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

कुंभ – SEVEN OF PENTACLES

जिन लक्ष्यों का इंतजार आप पूरे संयम के साथ कर रहे हैं, उनमें बदलाव होगा। अपने प्रयत्न के जरिए समस्याएं हल होंगी। मन में जो विचार बार-बार आ रहे हैं, उन पर ध्यान जरूर दें।

करियर : व्यापारियों को किसी पुराने निवेश के कारण बड़ा फायदा मिलेगा।

लव : पार्टनर के व्यवहार पर बारीकी से ध्यान दें। तभी रिलेशनशिप का निर्णय लेना आसान होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन – PAGE OF WANDS

कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करने में कई गुना ज्यादा वक्त लगा सकता है। तुरंत किसी भी बात पर टिप्पणी करने से बचें। आपकी सोच में आ रहे बदलाव की वजह से नए लोगों के साथ जुड़ना संभव होगा। अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान जरूर दें।

करियर : काम पर फोकस होने से नए स्किल्स को बेहतर बनाना आपके लिए संभव होगा।

लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे के साथ बातचीत करके परेशानियों को दूर कर पाएंगे।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित दर्द हो सकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *